सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों हेतु पुस्तक खरीद के लिए दिशा-निर्देश


01
Apr
2026

 सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों हेतु पुस्तक खरीद के लिए दिशा-निर्देश

📢 सूचना (NOTICE)

आदरणीय अभिभावकगण,

आप सभी को सूचित किया जाता है कि अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए प्राथमिकता के आधार पर NCERT की पाठ्यपुस्तकें ही खरीदें।

यदि किसी कारणवश बाज़ार में NCERT की पुस्तकें उपलब्ध नहीं होती हैं, तो आप आसोका ( AASOKA), MBD अथवा किसी अन्य प्रकाशन की ऐसी पुस्तकें खरीद सकते हैं जिनमें NCERT के अनुसार ही पाठ्यक्रम (Content) शामिल हो।

कृपया ध्यान दें कि पुस्तकें किसी भी दुकान से अपनी सुविधा अनुसार खरीदी जा सकती हैं। विद्यालय की ओर से किसी विशेष दुकान या प्रकाशन से पुस्तकें खरीदने के लिए कोई बाध्यता नहीं है।

आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।

प्रधानाचार्य
नुहियांवाली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नुहियांवाली (सिरसा)